अतिक्रमण चिन्हित करने से लोगों में डर का माहौल, कई लोगों ने जताया विरोध

जनता का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त,जनसुनवाई के बाद ही होगा आगे का फैसला- बिट्टू कर्नाटक


अल्मोड़ा-आज खत्याड़ी क्षेत्र से लगे बेस बाजार में नेशनल हाईवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम चिन्हीकरण की कार्यवाही करने पहुंची जिससे लोगों में काफी डर का माहौल पैदा हो गया।इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक को दी गयी।जनता के समर्थन में बिट्टू कर्नाटक तुरन्त मौके पर पहुंचे और नेशनल हाईवे के अधिकारियों से बात कर कार्यवाही रूकवाई।इस अवसर पर कर्नाटक ने कहा कि किसी भी दशा में जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब नेशनल हाईवे के बायपास को चौंसली से ले जाने की कार्यवाही चल रही है तो विभाग के अधिकारियों को ऐसी कौन सी आफत आ गयी जो वे चिन्हीकरण करने बेस बाजार पहुंच गये। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से लोगों ने बैंक से कर्ज लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया है।बिना किसी पूर्व सूचना के सम्बन्धित विभाग के कर्मचारी लोगों की दुकानों में घुस जा रहे जिससे लोगों में भय का माहौल है।

उन्होंने कहा कि इसे किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से भी कड़े स्वर में कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का हम सभी सम्मान करते हैं परन्तु इसका ये मतलब नहीं है कि इस आदेश की आड़ में सम्बन्धित विभाग लोगों को डराने का काम करें। उन्होंने कहा कि जब नेशनल हाईवे के बायपास को चौंसली से डायवर्ट करने की कार्यवाही चल रही है तो ऐसे में नेशनल हाईवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा इस तरह की कार्यवाही करना समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कुछ होना भी है तो पहले विभाग जनता को विश्वास में ले।एक खुली बैठक कराई जाए।ऐसा नहीं कि फीता लेकर सीधे विभाग लोगों की दुकानों में घुस जाए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी इस तरह की कोई कार्यवाही विभाग द्वारा की गयी तो उसका व्यापक विरोध किया जाएगा। बिट्टू कर्नाटक ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी कार्यवाही करने से पहले विभाग स्थानीय लोगों के साथ एक खुली बैठक करे और उसमें सर्वसम्मति से कोई समाधान निकाले।

कर्नाटक ने कहा कि यदि लोगों को भविष्य में विभाग,विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस तरह से धमकाने का कार्य किया गया तो वे फिर सम्बन्धित विभाग के खिलाफ उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे। कर्नाटक ने कहा कि वे अल्मोड़ा विधानसभा की जनता के हितों के लिए सदैव खड़े हैं। किसी भी कीमत में जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्नाटक ने कहा कि विभाग के साथ खुली बैठक में वे जनसुनवाई करेंगे जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा व्यापार मंडल,कल होगा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के खिलाफ प्रदर्शन-सुशील साह

वहीं कल खत्यारी क्षेत्र के व्यापारियों की दुकानों को तोड़ने के लिए एनएच की टीम पहुंची जिसमे दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर दुकानें खाली करने के लिए कहा।जिसके विरोध में नगर व्यापार मंडल ने बैठक कर निर्णय लिया जिसमे कल समस्त खत्यारी क्षेत्र की दुकानें बंद रहेगी और कल समस्त व्यापारी और क्षेत्र से जुड़े और भी प्रतिनिधि विरोध प्रदर्शन करेंगे।ये 30 से 40 परिवारों की रोजी रोटी का मामला है।बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,उपसचिव अमन नज्जौन,पूर्व प्रधान खत्याडी हरीश कनवाल, देव सिंह कनवाल,प्रताप सिंह कनवाल,गिरीश लाल टम्टा, राहुल वोहरा,वीरेंद्र सिंह कनवाल,भूपेंद्र सिंह कनवाल,गजेंद्र सिंह कनवाल,कुंदन खोलिया, देवेंद्र सिंह, वीरू बिष्ट,प्रभात सिंह बिष्ट,गोविंद सिंह,राजेंद्र सिंह,सोनू, शोकिब, मो राशिद आदि मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी.....

1 hour ago

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

9 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

21 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago