अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास विभाग सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए अच्छी ख़बर लाया हैँ। अल्मोड़ा और द्वाराहाट नगर पालिका के अंतर्गत रहने वाले जवानों को गृहकर (हाउस टैक्स) में छूट दी जा रही है।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर सीएसए गुप्ता (सेनि) ने बताया कि यह योजना तीनों सेनाओं के सेवारत व सेवानिवृत्त जवानों के लिए चलाई गई है। योजना के तहत अधिकारियों, जेसीओ व अन्य रैंक के जवानों को शामिल किया जाना है। उन्होंने दोनों पालिकाओं में अपने घरों में रहने वाले जवानों से 28 दिसम्बर तक जिला कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आदेवन के लिए नाम, रैंक, सेवारत/सेवानिवृत्त प्रमाणपत्र, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर और पूर्व में जमा किए गए गृहकर की रसीद की आवश्यकता होगी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....