अल्मोड़ा: एपीएस में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन , क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की रही धूम

अल्मोड़ा के आर्मी पब्लिक स्कूल में 25 नवम्बर 2023 को विद्यालय के वार्षिक खेल दिवस का आयोजन अल्मोड़ा के आर्मी ग्राउंड में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन तथा भारतीय सेना की 99 माउंटेन ब्रिगेड के ब्रिगेडियर वरुण मलहोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स तथा विद्यालय के चारों सदनों आज़ाद , गाँधी , रमन तथा टैगोर के विद्यार्थियों द्वारा मैदान में मार्च पास्ट किया गया साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान खेल भावना को बनाए रखने की शपथ ली गई। इसके बाद ब्रिगेडियर वरुण मलहोत्रा द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी के साथ संयुक्त रूप से खेल मशाल प्रज्वलित की गई जिसे चारों सदनों के खेल कप्तानों के द्वारा आयोजन स्थल के चारों ओर घुमाने के बाद मैदान के मध्य भाग में स्थापित कर दिया गया। कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा रंगीन गुब्बारे उड़ाकर किया गया। खेल दिवस के दौरान विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं जैसे दौड़ , रिले दौड़ आदि के साथ ही सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों जैसे सामूहिक व्यायाम , एयरोबिक्स , सामूहिक योग , जुम्बा नृत्य , गढ़वाली नृत्य तथा पिरामिड आदि की भी मनमोहक प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई।

ज्ञात हो कि आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में दिनांक 21 नवंबर 2023 से ही खेल सप्ताह की शुरुआत कर दी गई थी । खेल सप्ताह के दौरान भी विभिन्न दूरियों की दौड़ , भाला क्षेपण , चक्का क्षेपण, गोला क्षेपण, बनाना रेस , लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक – पृथक रूप से किया गया। लंबी कूद में राहुल गुणवन्त कक्षा बारह , गोला क्षेपण में कक्षा ग्यारह के हर्षित रावत , चक्का क्षेपण में कक्षा बारह के सुजल गैड़ा तथा भाला क्षेपण में देवाशीष अधिकारी कक्षा ग्यारह अव्वल स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में कक्षा ग्यारह की कृतिका लटवाल गोला फेंक में तृप्ति बिष्ट चक्का फेंक में प्रथम स्थान पर रहीं।
वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं बालक वर्ग हेतु 100 मीटर की दौड़ में नैन सिंह कक्षा 9 प्रथम , आदित्य राठौर कक्षा 12 द्वितीय तथा कमल बिष्ट कक्षा 10 तृतीय स्थान पर रहे। तथा बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में क्रमश: सौम्या ठाकुर कक्षा 8 , दीक्षा जोशी कक्षा 6 तथा शिवानी बिष्ट प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राहुल गुणवंत कक्षा 12 , कशिश चम्याल कक्षा 10 तथा हिमांशु रावत कक्षा 8 को चैम्पियन ट्रॉफी से नवाजा गया। रमन सदन को सत्र 2023-24 सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया गया।


खेल सप्ताह तथा वार्षिक खेल दिवस के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा मेडल , ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस आयोजन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न समयों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में भी विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन अध्यापकों के सतत प्रयासों का ही परिणाम है। कार्यक्रम के समापन पर अपने वक्तव्य में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मलहोत्रा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हमें खेल के मैदान पर बाधाओं का सामना करना पड़ता है लेकिन हम उन सब से लड़कर आगे बढ़ते रहते हैं , उसी प्रकार हमें अपने जीवन में भी आगे बढ़ना चाहिए।

आयोजन के दौरान सभी अध्यापकों , विद्यार्थियों सहित उपस्थित अभिभावकों व दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।



सुशील जोशी
प्रधानाचार्य

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

2 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

7 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

21 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की आर्थिक राहत

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…

2 days ago