अल्मोड़ा 26 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)- महात्मा गॉधी की जयंती Gandhi Jayanti के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियॉ के संबंध में अपर जिलाधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी gandhi jayanti एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास़्त्री की जयंती के अवसर पर जनपद में प्रातः 6ः30 बजे प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी मुख्य शिक्षाधिकारी की होगी।
इसके बाद ठीक 8ः00 बजे सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी भवनों में ध्वजारोहण के साथ ही दोनों विभूतियों के चित्रों पर माल्यापर्ण होगा और राष्ट्रपिता के प्रिय भजनों को गाया जायेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 01 अक्टूबर को खेल विभाग द्वारा चौघनपाटा से पुलिस लाइन p police line तक क्रॉस कंट्री रेस Cross Country race प्रात: 7ः30 बजे से आयोजित की जाएगी। 02 अक्टूबर को जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
01 व 02 अक्टूबर को नगरपालिका द्वारा मलिन बस्तियों सहित विभिन्न वार्डाे में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा । 02 अक्टूबर Gandhi Jayanti को जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा शिशुगृह, बालिका निकेतन, नारी निकेतन , लेप्रोसी मिशन करबला में फल बॉटें जायेंगे।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम समस्त खण्ड विकास कार्यालयों, उपजिलाधिकारी कार्यालयों सहित अन्य कार्यालयों मे भी मनाया जायेगा।
वहीं सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभात फेरी सहित अन्य कार्यक्रमों में सभी जिला स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा उन्हे जो भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगे।
02 अक्टूबर से पूर्व प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छता के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के साथ परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाय।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ए. डी. बलोदी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…