अल्मोड़ा: पटाल बाज़ार के सौंदर्याकरण कार्य को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को आगे बढ़ाते हुए अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पटाल बाज़ार के सौंदर्याकरण कार्य को गति देने हेतु शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य बाज़ार को उसके सांस्कृतिक और प्राचीन स्वरूप में विकसित करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप देना था।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि परियोजना की स्पष्ट समयसीमा तय करें और सौंदर्गीकरण कार्य को चरणबद्ध रूप में क्रियान्वित करें। उन्होंने कहा कि पटाल बाज़ार अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पहचान का केंद्र है, इसलिए कार्य की गुणवत्ता, विभागीय समन्वय और विरासत संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

बैठक में प्रस्तावित डिज़ाइन व विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रथम चरण में आर्मी गेट से थाना कोतवाली तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र का सौंदर्याकरण प्रस्तावित है। इस दौरान दुकानों के बाहरी स्वरूप को निखारा जाएगा तथा बिजली, पेयजल और संचार फाइबर लाइनों को भूमिगत करने हेतु डक्ट निर्माण कार्य भी किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समग्र परियोजना का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि कार्य जल्द प्रारंभ किया जा सके।

 

बैठक में उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नीरज तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago