almora: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 3 की मौत

यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें तीन की मौत हो गई। खबर कल देर रात की बताई जा रही है।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शशि सैनी (नर्सिंग अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट जनपद अल्मोड़ा, मूल निवासी रुडकी) अपने पति महेन्द्र सैनी व बच्चों के साथ अवकाश पूरे होने पर वापस देघाट को कार से आ रहें थे। तभी चचरोटी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। यह घटना बीते कल शाम 6 बजे के आसपास की है। घटना की जानकारी देर रात लगी। जिसके बाद नर्सिंग अधिकारी के विभाग में भी जानकारी दी गई। इस हादसे में नर्सिंग अधिकारी, उनके पति व एक बेटी की मृत्यु हो गई। वहीं एक बेटा सकुशल है।

शोक संवेदना प्रकट की

वहीं इस दु:खद घटना पर राजकीय नर्सिंग सेवा संघ, उत्तराखंड ने शोक संवेदना प्रकट कर कहा कि बहुत ही दु:खद समाचार है कि श्रीमती शशि सैनी (नर्सिंग अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट जनपद अल्मोड़ा, मूल निवासी रुडकी) एवं उनके पति श्री महेन्द्र सैनी एवं उनकी पुत्री का दिनांक 27/5/2024 को कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण स्वर्गवास हुआ है!
     शोक संवेदना प्रकट करते हुए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को चिर शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

11 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

16 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

21 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago