रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गये है।
दिनांक- 21.08.2023 को लमगड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटकोला में एक व्यक्ति नंदन सिंह बिष्ट ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच व झगड़ा- फसाद कर रहा है। सूचना पर प्रभारी चौकी मोरनौला उ0नि0 संजय जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उक्त व्यक्ति ग्रामीणों के साथ गाली- गलौच कर मारपीट पर उतारु था व ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति आये दिन गांव में झगड़ा- फसाद करते रहता है।
गांव में झगड़ा-फसाद कर ग्रामीणों को धमकाने वाले व्यक्ति को लमगड़ा पुलिस ने सिखाया सबक
उक्त को पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास किया तो और उग्र हो गया, जिसे शांति व्यवस्था व किसी अप्रिय घटना की संभावना के दृष्टिगत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार व्यक्ति नंदन सिंह बिष्ट, उम्र- 25 वर्ष पुत्र बची सिंह बिष्ट, ग्राम भटकोला, लमगड़ा, अल्मोड़ा का निवासी है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....