Categories: अल्मोड़ा

अल्मोड़ा आशा फैसलिटेटरों ने मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण की उठाई मांग

अल्मोड़ा आशा फैसलिटेटरों ने मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण की उठाई मांग

 

अल्मोड़ा। जिले की आशा फैसलिटेटरों ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी एवं नियमितीकरण को लेकर आवाज बुलंद की है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला को उनके कार्यालय में जाकर के ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

 

ज्ञापन में बताया गया कि उत्तराखण्ड राज्य में लगभग 606 आशा फैसलिटेटर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत फील्ड वर्कर के रूप में कार्यरत हैं। इनमें से अधिकांश वर्ष 2006 से 2010 तक अपने-अपने गांवों में आशा कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं और वर्ष 2010 में उनकी योग्यता के आधार पर आशा फैसलिटेटर के पद पर चयन किया गया।

 

आशा फैसलिटेटरों ने बताया कि उनके अधीन 15 से 30 आशा कार्यकर्ता एवं उतनी ही ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी होती है। वे पूरे माह विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाती हैं, इसके बावजूद उन्हें केवल 25 दिनों का ही मानदेय दिया जाता है, जो कि न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। उनके द्वारा यह भी बताया गया किउनको राज्य प्रोत्साहन राशि ₹2000 देते हैं जबकि आशा कार्यकर्ताओं को ₹3300 देते हैं।

 

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

 

1-पूरे माह के कार्य के अनुसार सम्मानजनक मानदेय दिया जाए एवं सेवा का नियमितीकरण किया जाए।

 

2-वर्तमान ₹2000 की राज्य प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर ₹5000 प्रतिमाह किया जाए।

 

3-पी.एल.ए., बी.एच.एन.सी. एवं ब्लॉक स्तरीय बैठकों के भुगतान में वृद्धि की जाए।

 

4-शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन यूनिफॉर्म आशाओं से भिन्न रंग की दी जाए, जिससे उनकी अलग पहचान हो सके।

 

आशा फैसलिटेटरों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। 

 

इस दौरान आशा फैसलिटेटर संगठन जिला अध्यक्ष श्यामा रावत, उपाध्यक्ष ममता वर्मा, कोषाध्यक्ष रेखा आर्या सहित मुन्नी बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, शांति नयाल, ममता बिष्ट, धनूली गोस्वामी, ममता वर्मा, दीपा नयाल, हेमा शर्मा, रेखा पाण्डे, मन्जू जोशी जोशी, कविता, नीमा सनवाल आदि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी.....

6 hours ago

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

14 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

1 day ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

2 days ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

2 days ago