अल्मोड़ा: होटल के कमरे में मिला बैंक मैनेजर का शव, फैली सनसनी

अल्मोड़ा एक सनसनी भरी खबर सामने आ रही है। नगर स्थित एक होटल के कमरे में बैंक मैनेजर का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक ​व उसका एक साथी होटल में ठहरे हुए थे। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तरूण गुरुरानी पुत्र ललित मोहन निवासी, न्यू फ्रैन्ड्स कॉलोनी डहरिया, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल व एक अन्य व्यक्ति सुरेश चंद्र यहां लोअर माल रोड में आईएसबीटी के पास एक होटल में कमरा लेकर ठहरे हुए थे। दोनों होटल में अलग-अलग कमरे में ठहरे हुए थे।आज सुबह तरूण काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। होटल के दूसरे कमरे में ठहरे सुरेश चंद्र ने बताया कि वह तरूण के कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था और दरवाजे के पास वह अचेत अवस्था में गिरा हुआ था। उसके मुंह व सिर से खून निकल रहा था। सूचना के बाद कोतवाली पु​लिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से तरूण को अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि मृतक मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला है।

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक की परिजनों को दे दी है। परिजन हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए है। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि शख्स की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक जिस कमरे में रूका हुआ था वहां शराब की खाली बोतलें मिली है। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

मृतक तरूण गुरुरानी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया नैनीताल में ब्रॉच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मृतक के साथ आए सुरेश चंद्र ने बताया कि वो लोग लोन से संबंधित मामले में एक पार्टी से मिलने अल्मोड़ा आए थे। ​शाम को उन लोगों ने होटल में खाना साथ खाया। जिसके बाद पार्टी वाले लोग चले गए थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: almora news

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago