स्थानांतरण के खिलाफ़ धरने पर बैठे अल्मोड़ा बेस अस्पताल के सभी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स काम पर आए वापस


अल्मोड़ा-बाल रोग विशेषज्ञ एवं सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स समूह के प्रतिनिधि डॉक्टर ओमप्रकाश फौजदार ने बताया कि देर शाम स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा सीपी भैसोड़ा से समस्त 12 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की सेवाएं अग्रिम आदेश तक निरंतर जारी रखने के दूरभाष पर निर्देश दिए।अल्मोड़ा क्षेत्र की जनता के हित में स्वयं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा संज्ञान लेने पर सभी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कोटि कोटि आभार व्यक्त किया।सभी सीनियर डॉक्टर द्वारा जनप्रतिनिधियों एवम स्थानीय जनता का भी आभार व्यक्त किया गया कि जनहित के इस प्रकरण में सभी लोग साथ आए।


डॉ.ओमप्रकाश फौजदार ने बताया कि सभी सीनियर रेजिडेंट्स डॉक्टर्स के पिथौरागढ़ स्थानांतरण रद्द होने के संबंध में शासन द्वारा लिखित आदेश मिलने की उन्हें जल्द उम्मीद है। विदित हो की पांच दिन पूर्व शासन ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के एक दर्जन चिकित्सको का स्थानान्तरण कर दिया था।जिससे चिकित्सको सहित आम जनता में भी काफी रोष व्याप्त था।पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने तो चिकित्सको का स्थानान्तरण तत्काल निरस्त न होने की दशा में 15 मार्च से मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य के कक्ष के बाहर भूख हड़ताल तक की चेतावनी दे डाली थी तथा स्वास्थ सचिव एवम स्वास्थ महानिदेशक को भी धरना स्थल से दूरभाष पर सूचित कर दिया था। चिकित्सको एवम जनप्रतिनिधियों के भारी दबाव में विगत सायं चिकित्सको के स्थानान्तरण को रोक दिया गया तथा सभी चिकित्सक अपने अपने कामों पर वापस लौट गए।इस मौके पर डॉक्टर्स ने अल्मोड़ा के उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक,विधायक मनोज तिवारी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला,आम आदमी पार्टी के अमित जोशी,उत्तराखंड क्रांति दल के भानु जोशी,रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल एवं ग्राम पंचायत प्रधान संगठन के हरीश कनवाल का आभार व्यक्त किया।साथ ही सभी डॉक्टर्स द्वारा लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े इस मुददे को प्रमुखता से उठाने के लिए पत्रकार बंधुवों एवं आम जनता का भी आभार व्यक्त किया।डॉक्टर ओमप्रकाश फौजदार ने कहा कि सभी चिकित्सक अपने काम पर वापस लौट आए है और जनता को अब किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं होगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

21 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago