राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नियमित रुप से चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों, दुकानों व रेस्टोरेण्टों में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में दिनांक 03.10.2023 को भतरौजखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री की रोकथाम हेतु होटल, ढाबा, दुकान चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम सौखती, भतरौजखान में भवान सिंह को अपने परचून व काँस्मेटिक की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने पर कब्जे से 50 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब (कीमत- 10,000/-) व शराब पिलाने में प्रयुक्त डिस्पोजल गिलास और खाली पव्वे बरामद कर अभियुक्त भवान सिंह को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त 48 वर्षीय भगवान सिंह कोटली मल्ली सल्ट अल्मोड़ा का निवासी है
भतरौजखान पुलिस टीम में हे0कानि0 श्री रविन्द्र सिंह, कानि0 श्री हरेन्द्र तोमर और कानि0 हरजिन्दर सिंह शामिल रहें।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....