अल्मोड़ा: सीएम धामी ने वनाग्नि की घटना के बाद डीएफओ सहित अधिकारियों को किया सस्पेंड
बिंसर वन्य जीव विहार में वनाग्नि की घटना में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लापरवाह अफसरों पर बड़ी कारवाई की है। सीएम धामी ने सीसीएफ कुमाऊं, चीफ केंजरवेटर नॉर्थ और डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना में घायल वन कर्मियों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जा रहा है। इसके अलावा भविष्य में इस तरह की घटना ना हो उसको लेकर की अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बनवानी की इस घटना में चार वन कर्मियों की आग की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर खेत जताते हुए पीड़ित परिजनों को भरोसा दिया है कि घायल वनकर्मी जल्द से जल्द स्वस्थ्य होंगे।
सीएम धामी ने कहा कि वनाग्नि के घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जायेगा। साथ ही किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकरी धरातल पर चीजों को देखं व कोई लापरवाही नहीं बरतें।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....