अल्मोड़ा की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं एवं बदहाल सड़कें दिखा रही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकास का आईना- बिट्टू कर्नाटक

सरकार,निर्वाचित जनप्रतिनिधि और विभाग अब भी ना चेते तो होगा विशाल जन आन्दोलन -बिट्टू कर्नाटक

सड़के व स्वास्थ्य बदतर स्थिति में

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की मुख्य एल आर साह रोड शिवालिक होटल से मिलन चौक तक गड्ढों से भरी है।दिखावे के लिए शहर की सड़कों में तीन दिन पहले घटिया डामरीकरण के टल्ले लगाकर अपना पल्ला विभाग द्वारा झाड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि हमें अपना शहर बचाना है और इसके लिए हम किसी पर आश्रित नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग,लोक निर्माण विभाग और सरकार यदि अब भी नींद से नहीं जागे तो अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सुविधाएं और सड़क की दशा सुधारने के लिए उन्हें राज्य आन्दोलन की तरह ही एक वृहद आन्दोलन चलाना पड़ेगा जो राजनीतिक ना होकर पूरी तरह जनहित में होगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की जनता को सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर बरगलाने वाले नेता अब बिल्कुल नहीं चाहिए।आज उत्तराखंड बने से जिस अल्मोड़ा ने बीस साल आगे जाना चाहिए था वो आज स्वास्थ्य और सड़क के मामले में बीस साल पीछे चला गया है जो अल्मोड़ा से पलायन का मुख्य कारण है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी तरह से वे निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं जिन्हें आज तक उत्तराखंड की जनता ने सदन भेजने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य और सड़क के नाम पर अल्मोड़ा की जनता को लगातार छला जा रहा है जो अब बर्दाश्त की सीमा से बाहर है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

16 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

17 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago