भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक, भाजपा शीर्ष नेतृत्व की बैठक में किया प्रतिभाग


अल्मोड़ा- पूर्व दर्जामंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे।इस दौरान दिल्ली की मॉडल टाऊन विधानसभा में चुनावी रणनीति बनाने के लिए हुई बैठक में सम्मिलित होकर उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि यहां से प्रत्यासी अशोक गोयल देवरहा हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता साथियों के उत्साह से स्पष्ट है कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में अब कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और इसी विकास के पथ पर आज धीरे धीरे पूरा देश भगवामय हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास लगातार बदल रहा है और नगर निगम जैसे छोटे और विधानसभा, लोकसभा जैसे बड़े सभी चुनावों में जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नगर निगम चुनावों में कमल खिलने के बाद अब निश्चित रूप से दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी जनता कमल खिलाने जा रही है।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सांसद माननीय अरुण सिंह जी,उत्तर प्रदेश सरकार के विधायक एवं पूर्व मंत्री रमाशंकर पटेल,भाजपा किसान मोर्चा वरिष्ठ नेता सुदामा पान्डेय,बिहार भाजपा के आईटी सेल प्रमुख बीके सिंह,नगर कार्यवाहक गाजियाबाद अश्वनी ओझा,लालबाग बूथ संख्या सैंतालीस से इक्यावन तक के आये हुए कार्यकर्ता,रणजीत गडाकोटी,अवधेश सिंह,सुदामा बाबा,वी.के सिंह पूर्व आई पी एस,रोहित सिंह,अशोक चौहान,हेमंत कुमार सिंह,धनंजय पांडे,कन्हैया कुमार,प्रदीप शर्मा,ईश्वर सिंह, हेमंत कुमार सिंह,संगठन के रणनीतिकार एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

11 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

19 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago