भाजपा ने किया वोटर चेतना महा अभियान के तहत बैठक का आयोजन


अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं वोटर चेतना महा अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अल्मोड़ा विधानसभा के अभियान के संयोजक अरविंद बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर इस अभियान को चला रही है।इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं को इस अभियान में जोड़ा जा रहा है तथा मतदाता सूची में मतदाताओं के पहचान पत्रों में संशोधन तथा नए नाम जोड़ने व हटाने का कार्य किया जा रहा है।नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि अल्मोड़ा नगर के 35 बूथों में इस अभियान को वृहद रूप पर चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्षों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है।आज इस बैठक में एक दर्जन से अधिक नव मतदाताओं का पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अरविंद बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित साह, नगर महामंत्री मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल,जिला मंत्री देवाशीष नेगी,जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला,जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल,नमो ऐप जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, नगर मंत्री चंद्रा जोशी,नमन गुरुरानी, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, नव मतदाता अंजलि तिवारी, अंजू नेगी, निशु बहुगुणा ,खजान पांडे ,तरुण सिंह नेगी,मोहित गढ़िया,मोहित कोरंगा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

16 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

17 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago