अल्मोड़ा: भाजपा ने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत ढुंगाधारा व बालेश्वर मंदिर में चलाया जनसम्पर्क अभियान

लोगों से स्वच्छता अभियान में जुटने की अपील की

अल्मोड़ा। घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत आज पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम को नगर मंडल बालेश्वर शक्तिकेंद्र में किया गया।

शनिवार को समिति से जुड़े सदस्यों ने नगर के ढुंगाधारा, बालेश्वर मंदिर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के रास्ते, नाली की सफाई कर एकत्र कूड़ा का निस्तारण किया गया। साथ ही सभी लोगों से स्वच्छता अभियान में जुटने की अपील की।

9 साल मोदी सरकार की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के बारे में भ्रमण कर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं 9090902024 डायल नंबर पर मिस कॉल करा कर भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार को समर्थन की अपील की। 

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल, भारतीय जनता पार्टी  जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट,नगर मंत्री दिशांत पवार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा खान, शक्तिकेंद्र के संयोजक दीपक कपूर,संदीप श्रीवास्तव,रवि कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago