अल्मोड़ा: भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक का आयोजन

30% नौकरी में आरक्षण तथा पंचायती चुनावों में 50% आरक्षण देकर स्वागत योग्य कदम उठाया – जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय पतालदेवी में महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा जी व मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा थे।

महिला मोर्चा की जिला प्रभारी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर श्रीमती दीपा आर्या,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पन्त,महिला मोर्चा के जिला प्रभारी कैलाश गुरुरानी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लीला बोरा ने की, तथा संचालन लता पांडे ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने सभी को प्रथम कार्यसमिति की बधाई दी।उन्होंने कह आने वाले लोक सभा चुनाव में सभी को एक जुट होकर चुनाव में अभी से कमर कसने की जरुरत हैं। इससे पहले भी महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज अवॉर्ड कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलापदाधिकारीयो व मंडलो के समस्त पदाधिकारीयो का फूलमालाओ से भव्य स्वागत किया।पूर्व में महिलामोर्चा द्वारा अपने अपने क्षेत्र में विशेष योग्यता रखने वाली तथा समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को पुरुस्कृत किया था।

भारतीय जनता पार्टी जिला के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भी सभी मंडलो के अध्यक्ष जिले के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अधिक सेअधिक महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ने का काम करें ।

हमारी सरकार ने महिलाओं को आगे बढाने के उद्देश्य से 30% नौकरी में आरक्षण तथा पंचायती चुनावों में 50% आरक्षण देकर स्वागत योग्य कदम उठाया। उन्होंने आने वाले चुनाव में अभी से कमर कसने पर जोर दिया ।महिला मोर्चा की जिला प्रभारी महिला दीपा आर्या ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा किये गये जन भागीदारी के कार्यों को सराहा तथा आगामी संगठन के द्वारा जोभी कार्यक्रम होगें उन्हें शत् प्रतिशत पूरा करेगी।महिला मोर्चा जिला प्रभारी कैलाश गुरुरानी जी ने भी संबोधित कर संगठन की मजबूती के लिये सभी को एकजुट होने की जरुरत है।

आज के कार्यक्रम में, प्रदेश कारयकारिणी सदस्य मोहनी कनवाल ,पूनम पालीवाल, लता पांडे, जिला कारयकारिणी सदस्य चम्पा पांडे , व जिला उपाध्यक्ष प्रीति गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष तारा जीना, प्रेमा बिष्ट,जिला महामंत्री रेखा ,बबीता तिवारी , उषा शर्मा ,पुष्पा , आशा रावत, उषा आर्या ,बबीता ,सभी मंडलो के अध्यक्ष, व जिलाकोषाध्यक्ष गीता जोशी,दीप्ति पवार,सीमा आर्या ,हीरा कनवाल, जिला आईटी प्रमुख गोविंद मेटला, मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी,ओबीसी अध्यक्ष अजय वर्मा जी,अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान नगर महामंत्री मनोज जोशी जी व अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने कहा संगठन की मजबूती के लिये सभी महिलाओं कन्धे से कन्धा मिलाकर जलने की आवश्यकता पर बल दिया।तथा सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago