पाताल देवी पार्टी कार्यालय में हुई भाजपा की बैठक, जिलाध्यक्ष ने कहा जिले को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी

प्रदेश महामंत्री ने पार्टी संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया

रविवार(23 अप्रैल,2023)- भारतीय जनता पार्टी की बैठक आज पार्टी कार्यालय पाताल देवी में हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई।

जिसमें प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बूथ सशक्तिकरण व मन की बात के कार्यक्रम को लेकर बैठक में विस्तार से प्रकाश डाला। तथा पार्टी संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने आगामी 30 तारीख तक सभी बूथ समितियां व पन्ना प्रमुखों का गठन कर प्रदेश को भेजना सुनिश्चित करें तथा जिन जिन मंडलों में बूथ गठन का काम शेष रह गया है उसे हर हाल पर यथा समय पर पूरा कर जिला कार्यालय अल्मोड़ा को मूल कॉपी जमा करने के निर्देश दिये।

आगामी होने वाले 30 अप्रैल को मन की बात प्रत्येक बूथ कार्यक्रम करना हर किसी कार्यकर्ता व मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी ,जिले के पदाधिकारी को प्रत्येक बूथ में कम से कम 100 से अधिक संख्या में यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को सुनने के लिए स्थान तय करे।

यह कार्यक्रम विश्व में सुनने वाला सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसे हर किसी कार्यकर्ता को कार्यक्रम के लिये चिंता करना आवश्यक है। जिसमें कार्यकर्ता अपनी रणनीति तैयार कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने का प्रयास करें तथा आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, पूरे जिला अल्मोड़ा में 108 शक्ति केंद्र हैं कम से कम 216 कार्यक्रम 100 से अधिक संख्या वाले करने अनिवार्य हैं । भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव है इसे सभी कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर ही इस मुकाम तक पहुंचाया है। बैठक बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यों को सत प्रतिशत पूर्ण करते हुए जिले को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का हर किसी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी लेनी है।

अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें

बैठक का संचालन जिले के महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट व ललित दोसाद द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजीव गुरुरानी,जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल,मीना भैसौड़ा,कैलाश गुरुरानी, आनंद डंगवाल,जिला मंत्री संजय डालोकोटी,देव आशीष नेगी,वंदना आर्य, महेश बिष्ट,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला,सोशल मीडिया प्रभारी कृपाल बिष्ट,मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी,सोशल मीडिया सह प्रभारी निखिल टम्टा,आई टी जिला सहसंयोजक सागर सिंह गंगोला, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह रावत ,हवालबाग के मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीला बोरा,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजा खान, महामंत्री तस्लीम अंसारी मुस्तकीम अहमद,हवालबाग के महामंत्री मनीष बिष्ट सुंदर भटियानी भैसियाछाना मंडल मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट, महामंत्री शंकर कुमैया,दीवान सिंह,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी ,चंदन रावत,जगत भट्ट,मनीष जोशी, कृष्ण बहादुर ,अजय वर्मा ,प्रयाग जोशी, कमल अधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago