आज दिनांक 19 अक्टूबर 2023 की सायं करीब 05 बजे थाना सोमेश्वर में हेल्पलाइन नंबर डायल 112 से सूचना मिली कि हिलीछीना मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। इस सूचना पर थाना सोमेश्वर के उप निरीक्षक धरम सिंह थाने के पुलिस बल, डायल 112 वाहन में तैनात पुलिस कर्मियों व आपदा उपकरणों रस्सा आदि के साथ तत्काल घटनास्थल ग्राम हिलीछीना पग रिसोर्ट को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे।
जहां वाहन पिकअप संख्या- यूके 04 CA-5381 कच्चे रास्ते से करीब 60 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। जिसमें सवार (1) मनोज कुमार, उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्री नाथूराम निवासी ग्राम/पोस्ट भगतोला, सोमेश्वर अल्मोड़ा (2) जीत सिंह, उम्र 68 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बच्चे सिंह निवासी ग्राम भटगड़ माफी पोस्ट मनान, थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा (3) राजेंद्र राम उम्र करीब 52 वर्ष पुत्र स्वर्गीय देवराम निवासी भाटनयाल ज्यूला, पोस्ट मनान थाना सोमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सभी घायलों को खाई से निकालकर उपचार हेतु तत्काल 108 वाहन के माध्यम से सरकारी अस्पताल सोमेश्वर भेजा गया। जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार उपरोक्त को मृत घोषित किया गया तथा घायल जीत सिंह व राजेंद्र राम को प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....