अल्मोड़ा: एलआरसाह रोड पर अब दोपहिया वाहनों का आवागमन रहेगा सुचारु

माँ नन्दा देवी मेले के दौरान जनसुविधाओं के दृष्टिगत नगर के एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था में SSP ALMORA ने किया आंशिक परिवर्तन

मेला अवधि में एलआरसाह रोड पर अब दोपहिया वाहनों का आवागमन रहेगा सुचारु

समस्त चौपहिया वाहनों का आवागमन समय-1600 बजे से 22.00 बजे तक रहेगा प्रतिबंधित

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की जायेगी कड़ी कार्यवाही

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा माँ नन्दा देवी मेले के दौरान नगर के एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था में दिनांक- 20.09.2023 को दोपहिया व चौपहिया वाहनों के आवागमन हेतु आंशिक परिवर्तन किया गया था, जनसुविधाओं के दृष्टिगत उक्त यातायात व्यवस्था में आज पुनः आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है।

1- आज दिनांक 21/09/2023 से नंदा देवी मेला समापन तक नगर के एलआरसाह रोड पर दोपहिया वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा।
2- आज दिनांक 21/09/2023 से नंदा देवी मेला समापन तक नगर के एलआरसाह रोड पर शिखर तिराहे से एनटीडी तक प्रत्येक दिवस समय -16.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

इसके अतिरिक्त धारानौला रोड , मॉल रोड व लोअर मॉल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगी।

आमजन से अपील-


समस्त जनता से अनुरोध है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को ना दें, यदि कोई नाबालिग वाहन चलाता पाया गया तो सम्बन्धित अभिभावक/संरक्षक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने /रैश ड्राईविंग/ओवर स्पीडिंग/बिना हेलमेट/तीन सवारी व अन्य तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

उक्त यातायात व्यवस्था को बनाये रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करने का कष्ट करें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago