अल्मोड़ा(ब्रेकिंग): नशे का सौदागर आया पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख से अधिक कीमत की स्मैक बरामद

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान सभालने के साथ ही नशे के विरुद्ध कार्य को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए जनपद के थाना प्रभारियों व एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशे के विरुद्ध जीरो टोलेरेन्स रखते हुए कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये थे।
पूर्व में पकड़े गये नशे के सौदागरों व नशे की जद में फंसे युवाओं से बातचीत व उनकी की गई काउंसलिंग में भी यह बात लगातार प्रकाश में आ रही थी कि तराई क्षेत्रों से तस्कर बड़ी मात्रा में स्मैक वाहनों आदि में छुपाकर पहाड़ी क्षेत्रों की ओर ला रहे है, जिससे स्मैक आसानी से व ज्यादा मात्रा में पहाड़ी क्षेत्रों में सप्लाई की जा सके। जिसकी रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ, एसओजी टीम को भिन्न- भिन्न स्थानों व समय पर प्रभावी चेकिंग कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

जनपद ANTF/SOG व थाना लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाये जा रहे है इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/ऑपरेशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद की एएनटीएफ/एसओजी व थाना लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा औचक चेकिंग के दौरान 19 January 2014 शुक्रवार की रात्रि में थाना लमगड़ा के चौकी मोरनौला से लगभग 200 मीटर आगे एक मोटर साईकिल संख्या- यू0पी0-25 बी0यू0 -0265 में सवार व्यक्ति जाफर अली के कब्जे से 108.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त द्वारा उक्त स्मैक अपनी बाईक के टूल बाँक्स के अन्दर छुपाकर लाई जा रही थी।

बरामद स्मैक की कीमत 10 लाख, 80 हजार

पुलिस टीम द्वारा गहनता से चेकिंग के दौरान स्मैक बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल को सीज करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त के साथ नशे के कारोबार में लिप्त अन्य व्यक्तियों की जानकारी की जा रही है साक्ष्यों के आधार पर अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की सम्पत्ति की जांच भी की जायेगी व अवैध रुप से अर्जित की गई सम्पत्ति को कुर्क किये जाने के साथ ही अन्य वैधानिक कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।


5000 का पुरस्कार


आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त करने पर अभियुक्त के विरुद्ध जनपद रामपुर के थाना खजुरिया में एफआईआर न0- 25/2010, धारा- 420/342 भादवि पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त जाफर अली, उम्र- 42 वर्ष, पुत्र रहमत अली, जौरासी, थाना खजुरिया, जिला रामपुर, उ0प्रदेश का निवासी है जिससे 108.7 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत- 10,80,000/- (दस लाख, अस्सी हजार रुपये) बरामद हुईं है।

पुलिस टीम में सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एसओजी, सौरभ कुमार भारती, प्रभारी एएनटीएफ, नारायण दत्त जोशी, थाना लमगड़ा, राजेश भट्ट, एएनटीएफ/एसओजी, राकेश भट्ट, एएनटीएफ/एसओजी, केशव भौत, थाना लमगड़ा और नीरज सिंह, थाना लमगड़ा शामिल रहें। जिन्हे एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बड़ी मात्रा में स्मैक की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

3 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

13 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago