अल्मोड़ा: करबला तिराहे पर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का किया जोरदार विरोध प्रदर्शन


अल्मोड़ा- अल्मोड़ा जनपद सहित मेडिकल कॉलेज एंव जिला ऒर महिला चिकित्सालयों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एंव गर्भवती महिलाओं को आये दिन बाहर को रिफर करने , मेडिकल कॉलेज में ब्लड बॆंक स्थापना एंव 108 सेवा के तहत मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस की उचित व्यवस्था की माँग को लेकर काँग्रेस पार्टी आयेदिन प्रदेश की धामी सरकार से माँग कर रही है।

उसके बाद भी अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं होने से आज अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने करबला तिराहे में जनपद के प्रभारी मंत्री एंव स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री धन सिंह रावत के काफिले का विरोध करके काले झन्डे दिखाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करके मंत्री से स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार को चेताया गया।

विरोध प्रदर्शन में विधायक मनोज तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री के वाहन के आगे सड़क में लेटकर स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार की माँग उठाई। अपने संबोधन में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वह लगातार प्रदेश की धामी सरकार सहित स्वास्थ्य मंत्री से अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं सहित मेडिकल कालेज का उचित संचालन करने , मरीजों को रेफर करने की घटना पर रोक लगाने, ब्लड बॆंक की स्थापना करने, 108 सेवा के तहत 10 नयी एम्बुलेंस मेडिकल कॉलेज से संचालन करने एंव मेडिकल कॉलेज सहित जिला ऒर महिला चिकित्सालयों में चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की माँग को लेकर बार-बार आवाज उठाने के बाद भी कॊई सुधार नहीं होने से आज जनता के हितों के लिए विरोध प्रदर्शन करके प्रदेश की धामी सरकार को चेताया हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री अभी भी अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार के लिए गम्भीर नहीं हुये तो भविष्य में उग्र आन्दोलन किया जायेगा। और मंत्री को अल्मोड़ा मैं नहीं घुसने दिया जाएगा।

घेराव कार्यक्रम में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी , कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण , महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट जी , दीप सिंह डांगी जी , जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति किशन लाल जी , जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक कुमार जी , कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ललित सतवाल , अरविंद रौतेला ,गौरव वर्मा, मनोज बिष्ट ,हर्ष कनवाल , देवेंद्र कनवाल पंकज कुमार ,पूरन रावत, धीरज गैलाकोटी,नवीन कनवाल, बिशन सिंह, कुंदन नेगी, देव सिंह चौहान ,विनोद वैष्णव , त्रिलोचन जोशी,संजय रावत भूपेंद्र रावत, अनिल आर्य, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ,भुवन आर्य ,दीपक रावत ,तारु तिवारी, अमन अंसारी, अख्तर हुसैन, दीवान सिंह ,रोहित रौतेला, प्रदीप बिष्ट अमर, मदन डांगी, सुरेंद्र लाल टमटा ,मनोज वर्मा, मणि राज मटेला ,दिनेश पिलख्वाल , फेमिना खान,नरेश बाराकोटी, लता तिवारी,सुनील कर्नाटक, नमित जोशी,मनोज बिष्ट पवन मेहरा,परितोष जोशी, विक्रम बिष्ट, सूरज बानी,कामेश कुमार ,राजेंद्र तिवारी, नवाज खान, संजय पांडे ,अमन लटवाल ,देव मिश्रा ,बाल विक्रम सिंह रावत, अमित बिष्ट ,तारा तिवारी, दीपा शाह ,शरद चंद्र शाह, अक्षत जोशी ,तारा भंडारी, आशु, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

8 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago