Almora: कार-बाईक दौड़ा फर्राटा भर रहे थे पहुंच गये हवालात

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे में वाहन चलाने वालो पर अल्मोड़ा पुलिस कस रही है नकेल,

नशे में कार और बाईक दौड़ा रहे 02 चालकों को लमगड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार,

रैश ड्राईविंग कर फर्राटा भर रहे थे पहुंच गये हवालात, डीएल निरस्त,सीज हो गयी बाईक और कार

देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनांओ मे कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक यातायात,इंटरसैप्टर प्रभारी व यातायात उपनिरीक्षक को यातायात नियमों का उल्लघंन करने,नशे में वाहन चलाने वाले, रैश ड्राईविंग करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है ।
आज दिनांक 27/04/2024 को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मोरनौला श्री संजय जोशी* द्वारा शहरफाटक तिराहे में चैकिंग की जा रही थी, दौराने चैकिंग

1-वाहन संख्या- UK01-C-1776 अल्टो कार चालक संजय सिंह निवासी उनमुड़ा लमगड़ा अल्मोड़ा शराब के नशे में रैश ड्राइविंग करते हुए पाया गया।
2- वाहन संख्या UK07-FL-9862 पल्सर बाईक हर्षित तिवारी चण्डाक धारी पिथौरागढ़ शराब के नशे में रैश ड्राइविंग करते हुए पाया गया।
दोनों वाहन चालकों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कार और बाईक को सीज किया गया। डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
इसके अतिरिक्त लमगड़ा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 16 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर कुल 7,000 रुपये जुर्माना लिया गया ।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

10 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago