अल्मोड़ा: गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत Almora: Car falls into a deep ditch, two people died
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां थाना लमगड़ा क्षेत्र अंतर्गत चौकी जैंती के जवाहरनेड़ी के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वाहन बक्सवाड़ गांव से जवाहरनेड़ी की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना लमगड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना में 37 वर्षीय पान सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बक्सवाड़ और 57 वर्षीय मेहरबान सिंह करायत निवासी ग्राम सुरचौरा की मौत हो गई। दोनों की मृत्यु क्रमशः मौके पर और अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। वहीं 19 वर्षीय राहुल राय निवासी ग्राम बक्सवाड़ गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...