सीडीओ शाशनी ने हवालबाग स्थित विकास केंद्रों का किया निरीक्षण
अल्मोड़ा मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने अल्मोड़ा के हवालबाग स्थित विकास केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रोथ सेंटर, बेकरी यूनिट, एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट और ऐपण केंद्र का दौरा किया।निरीक्षण के दौरान शाशनी ने सहकारिता व्यवसाय के विस्तार पर विशेष बल दिया। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाली पैकेजिंग और उत्पादों के ऑनलाइन मार्केटिंग पर जोर देते हुए, महिलाओं को हिमाचल प्रदेश के भुइरा जैम के शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रेरित किया। यह कदम न केवल महिलाओं को नई तकनीकों से अवगत कराएगा बल्कि उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होगा। तत्पश्चात श्री शाशनी ने अल्मोड़ा आर्ट और क्राफ्ट सेंटर ‘अलंकृता’ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ऐपण यूनिट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केंद्र स्थानीय कला और संस्कृति को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने पारंपरिक ऐपण, ऐपण साड़ी, ऐपण चौकियां, और करवा चौथ थालियों की विस्तृत जानकारी ली और कलाकारों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी हवालबाग, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान राजेश मठपाल, सहायक प्रबंधक संस्था एवं समावेशन ग्रामोत्थान संदीप सिंह, आजीविका समन्वयक भारत गैरोला हवालबाग, और समस्त सहकारिता स्टाफ उपस्थित रहे। जिला परियोजना प्रबंधक ने मुख्य विकास अधिकारी को सहकारिता केंद्रों के समस्त विवरण से अवगत कराया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....