शराब पीकर वाहन चलाने पर चौखुटिया पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार किया।
कार सीज,डीएल निरस्तीकरण
रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
बीते शनिवार को चौखुटिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या-UK-01C-8286 ऑल्टो कार के चालक धन सिंह बंगारी निवासी ग्राम परथोला, थाना देघाट, जिला अल्मोड़ा को शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन कार को सीज किया गया तथा वाहन चालक के डीएल निरस्तीकरण हेतु परिवहन विभाग अल्मोड़ा को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों, जुर्माना आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....