क्वारब पुल पर भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए रात को बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित
अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किमी-56 पर भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात के समय वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, रानीखेत के अनुसार, क्वारब पुल के पास हिल साइड की ओर करीब 200 मीटर क्षेत्र में भूस्खलन जोन बन गया है, जिससे किसी भी समय मलबा और बोल्डर सड़क पर गिर सकते हैं। यह स्थिति यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पाण्डेय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत आदेश जारी करते हुए 29 अक्टूबर से 8 नवम्बर 2024 तक प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक इस मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....