आगामी ग्रीष्मकालीन, पर्यटन सीजन के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक- 09.04.2025 बुधवार से नगर अल्मोड़ा के वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय परिवर्तन किया गया है जो निम्नवत है।
1.माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः समय 08.00 बजे से सांय 08.00 बजे तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चारपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
2.एल0आर0 साह रोड पर वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सांय 09.00 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में शिखर से एन0टी0डी0 की तरफ कोई भी चारपहिया वाहन प्रवेश नही करेगा,
3-लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा,करबला की तरफ कोई भी चारपहिया वाहन प्रवेश नही करेगा,वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सांय 08.00 बजे तक लागू रहेगी।
4- रविवार के दिन माल रोड पर वन वे यातायात व्यवस्था लागू नही रहेगी।
अतः समस्त जनमानस से अनुरोध है कि ग्रीष्मकालीन/पर्यटन सीजन के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।
Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....