Almora जन भावनाओं की कद्र करना सीखे और अस्पतालों की समस्याओं को मौके पर जाकर निस्तारण करें- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पर गहरी नारजगी जाहिर करते हुए कहा है कि वे जन भावनाओं की कद्र करना सीखे और अस्पतालों की समस्याओं को मौके पर जाकर निस्तारण करें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सचिव अल्मोड़ा जिले में अज्ञात बीमारी की वजह से हुई मृत्यु के विषय में भी तत्काल रिपोर्ट बना कर दे और वहां अनुभवी चिकित्सा दल भेजे।

 

चौखुटिया में अस्पताल के लिए 50 बेड मंजूर करते हुए सीएम धामी ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव का जवाब तलब करते हुए पूछा कि इसकी फाइल एक साल से क्यों और कहां लटकी रही?

उल्लेखनीय है कि चौखुटिया में 1 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने वहां जाकर स्वयं घोषणा की थी कि वे वहां के अस्पताल को 50 बेड का कर देंगे जिसके बाद ये मामला सरकारी फाइलों में उलझा रहा। ऐसा बताया गया है कि यहां भवन और अन्य सुविधाओं की कमी भी इस घोषणा के पूरा होने में बाधक रही।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सचिवालय में फाइलें क्यों अटकी रहती है जबकि इनके निपटारे के लिए समयबद्धता है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य संबंधी हर दिक्कत का समाधान होना चाहिए।

 

 

उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर यहां के पूर्व विधायक, बीजेपी के जिला अध्यक्ष और अन्य जन प्रतिनिधियों ने इस विषय को जब उठाया था तब भी ये कहा गया था कि यहां चौखुटिया में में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय ये भी है कि यहां और आसपास के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी भी रही और ये क्षेत्र इन दिनों अज्ञात बीमारी से भी ग्रसित है जिसे लेकर सीएम धामी खासे चिंतित नजर आए आज उन्होंने इस प्रकरण को स्वयं संज्ञान में लिया और अस्पताल के उच्चीकरण के प्रस्ताव को लेकर शासनादेश जारी करवाया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

16 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago