महिला थाना ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस के महिला थाना ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक 25.01.2024 को लमगड़ा निवासी एक युवती द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में अभियुक्त विकास नेगी के विरुद्ध धारा 376 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी थी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा विवेचक थानाध्यक्ष महिला थाना को पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देंश दिये गये थे।

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व विवेचक थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही कर पंजीकृत एफआईआर में धारा 417 भादवि की बढोत्तरी की गयी तथा दिनांक 19.03.2024 को वांछित अभियुक्त विकास नेगी उम्र 26 वर्ष पुत्र शिवराज सिंह नेगी निवासी नयाबाद पोस्ट छड़ायल, थाना मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
विकास नेगी उम्र 26 वर्ष पुत्र शिवराज सिंह नेगी निवासी नयाबाद पोस्ट छड़ायल, थाना मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल
महिला थाना पुलिस टीम-
1-महिला उ0नि0 सुश्री मीना आर्या
2-म0कानि0 श्रीमती माया देवी
3-कानि0 श्री अनिल कुमार

•••••••••••••••News •••••••••••••••

अल्मोड़ा में 110 लोग आये इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के घेरे में

हुआ चालान मिली हिदायत, 01 वाहन सीज

एसएसपी देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों,निरीक्षक यातायात,इंटरसैप्टर प्रभारी आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर व आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, साथ ही इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने/उपद्रव/छेड़ाखानी/अराजकता करने वाले,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ यातायात नियमों की उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों/होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 अभियान चलाकर सुनसान/एकान्त/ संदिग्ध स्थानों पर सघंन चैकिंग कर संदिग्धों की तलाशी आदि भी ली गयी। इस दौरान होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने व न्यूसेन्स फैलाने वाले 15 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 93 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम व 02 व्यक्ति के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई, 01 वाहन सीज किया गय़ा । किरायेदार सत्यापन न कराने पर मकान मालिक के विरुद्ध थाना धौलछीना ने की चालानी कार्यवाही इवनिंग स्टॉर्म 2.0 अभियान के दौराने ही थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना धौलछीना द्वारा थाना क्षेत्र में 01 मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन न किये जाने पर मकान मालिक के विरुद्ध 5000/- रु0 की चालानी कार्यवाही गयी। अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

29 minutes ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

24 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago