अल्मोड़ा: काँग्रेसियों ने फूंका सैनिक कल्याण मंत्री का पुतला, जोरदार नारेबाजी, जताया आक्रोश

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के द्वारा काँग्रेस पार्टी के खिलाफ लगातार विवादास्पद टिप्पणी करने पर काँग्रेसियों ने गणेश जोशी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर पुतला दहन कर जताया आक्रोश


अल्मोड़ा- धामी सरकार के जिम्मेदार मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार अपने बयानों में काँग्रेस पार्टी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के खिलाफ काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू के नेतृत्व में चौघानपाटा में विरोध स्वरूप कार्यक्रम आयोजित करके मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूँककर मुख्यमंत्री से गणेश जोशी को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की उठाई जोरदार माँग। आयोजित कार्यक्रम में

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार काँग्रेस पार्टी के खिलाफ विवादास्पद बयानबाजी करना मंत्री के दिवालियापन का परिचायक हैं। अल्प शिक्षित मंत्री गणेश जोशी ऐसी बयानबाजी करके अपनी शॆक्षिक योग्यता को जाहिर कर रहे हैं ।


महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी ऎसी बयानबाजी करके उत्तराखण्ड की अस्मिता को चोट पहुँचा रहे हैं , ऎसे गैरजिम्मेदार मंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।


नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंत्री गणेश जोशी का तत्काल मनोचिकित्सक के पास भर्ती करके उचित ईलाज कराना चाहिए। ऎसे मंत्री उत्तराखण्ड के जनमानस के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ।


पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी राग द्वेष के तहत कार्य कर भारतीय संविधान का खुल्लेआम मजाक उडा़ रहे हैं। क्योंकि भारतीय संविधान में किसी भी राज्य का मंत्री जब पदभार ग्रहण करने से पूर्व राज्यनिष्ठा की शपथ लेता हैं। उस शपथ की गरिमा बनाना भी मंत्री का कर्तव्य होता हैं। लेकिन मंत्री राज्यनिष्ठा की शपथ का माखोल उडा़ कर राग द्वेष एंव भेदभाव के तहत कार्यकर संविधान की गरिमा को ठेस पहुँचा रहे हैं। प्रदेश के राज्यपाल ऒर मुख्यमंत्री को मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ त्वरित निर्णय लेकर मंत्रीमंडल से बर्खास्त करना चाहिए ।


मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करके मंत्री का पुतला आग के हवाले कर जताया तीव्र विरोध।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, गुडडू, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, मनोज सनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगराध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, पालिका सभासद सचिन आर्या, जया जोशी, धीरा तिवारी, जिला महिला महामंत्री राधा बिष्ट, जिला महासचिव गीता महरा, सरस्वती रोढिया, पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, मनोज बिष्ट, अमन अंसारी, निजाम कुरॆशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, गॊरव वर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह, भीमा पवार, विधानसभा युकां अध्यक्ष विपुल कार्की, देवेन्द्र बिष्ट गुडडू, महिपाल प्रसाद, रमेश नेगी, बी के पाण्डेय, ललित सतवाल, वीरेन्द्र बंगारी, नगर उपाध्यक्ष महेश आर्या, अभिषेक तिवारी, बाला रावत, नितिन रावत, पूर्व प्रवक्ता विपिन भट्ट, रितिक नयाल, प्रदीप बिष्ट छोटू, अमित नेगी, बहादुर राम, दिनेश लाल, गणेश लाल, दिनेश राम, पूर्व सॆनिक राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago