अल्मोड़ा: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में काँग्रेस की जीत से कांग्रेसियों में उत्साह, देखिये किसने क्या कहा


कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की प्रचण्ड जीत पर चौघानपाटा में काँग्रेसजनों ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ एक- दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर एंव आतिशबाजी जलाकर हर्ष व्यक्त किया।


काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि कर्नाटक में काँग्रेस पार्टी की बड़ी जीत भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से सांप्रदायिकता एंव जातिवाद का जहर भाजपा ने घोला था। उसका मुँहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत से दिया हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में केन्द्र की मोदी सरकार का पतन निश्चित हैं।


कार्यक्रम में जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से जनता में भय , मँहगाई, बेरोजगारी ऒर भष्ट्राचार एंव धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करके सांप्रदायिकता का घिनॊना खेल खेलने वालों के मुँह में कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम जोरदार तमाचे का स्पष्ट संदेश हैं। देश की जनता रसोई गैंस की वृद्धि, मँहगाई एंव युवा तबका बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार झूठे नारों के छदम छल से देश की जनता की भावनाओं से खेल खेलकर जनता का शोषण कर रही हैं। जिसका सही जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत के संदेश से स्पष्ट जता दिया हैं।


कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एड. केवल सती ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने 2024 लोकसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की केन्द्र में वापसी का बड़ा संकेत हैं। देश की जनता सांप्रदायिकता का जहर घोलने को सत्ता से उखाड़ फॆकने के लिए संकल्प बना चुकी हैं,कर्नाटक की जनता ने अपने मन की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मन की बात खुलकर मत देकर कह दी हैं।

नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में काँग्रेस पार्टी की विजय भाजपा सरकारों के पतन का आगाज हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल
व विनोद वैष्णव ने
संयुक्त रूप कहा कि जिस प्रकार से कर्नाटक की जनता ने देश में बेताहाशा मँहगाई, बेरोजगारी, केन्द्र की मोदी सरकार के कुशासन का जवाब दिया हैं। ऎसा ही जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता पुनः देकर केन्द्र में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।


जिला उपाध्यक्ष शहजाद कशमीरी ने कहा कि देश की एकता एंव अखंडता ऒर धर्मनिरपेक्षता को चोट पँहुचाने वाली भाजपा को करारा जवाब कर्नाटक की जनता ने दिया हैं।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश महामंत्री एड. केवल सती, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्य, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष एन डी पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद वॆष्णव मनोज सनवाल, शहजाद कश्मीरी, जिला मंत्री रोहित रॊतेला,बाला रावत, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, प्रदेश महिला सचिव रजनी टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपा त्रिपाठी, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, नगर महामंत्री ( संगठन) वॆभव पाण्डेय, सुनील कठायत पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ, एड. मोहन देवली, परितोष जोशी, दिनेश पिलख्वाल, कार्तिक साह, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन रॊतेला, अमित बिष्ट, नितिन रावत, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, हाजी कमाल, अब्दुल निजाम, हरेन्द्र प्रसाद शॆली, शेखर पाण्डेय आदि मोजूद थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

8 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago