अल्मोड़ा: देर शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महारा पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री के कार्यालय, सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा गुरुवार देर सायं पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय,सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


अल्मोड़ा-उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा गुरुवार देर सायं पूर्व दर्जा मंत्री/वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिट्टू कर्नाटक के कैम्प कार्यालय लोअर माल रोड कर्नाटक खोला (अल्मोड़ा) पहुंचे, जहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी रात्रि में भी कार्यकर्ता उनसे स्वागत हेतु रूके हैं, इसके लिए वे सभी सम्मानित कार्यकर्ताओ के आभारी हैं।इसके बाद पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के साथ उन्होंने प्रेसवार्ता की।

महंगाई से त्रस्त है लोग

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं। बेरोजगारी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जिससे युवा परेशान हैं। उत्तराखंड में 2020 की आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कें आज तक नहीं बन पाई हैं।भाजपा सरकार के कोरे आश्वासनों से जनता बेहाल है। उन्होंने युवाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि आज युवाओं को आगे आना होगा और अपने पहाड़,अपने उत्तराखंड को बचाने के लिए अपनी युवा शक्ति प्रदर्शित करनी होगी।

उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत होने के मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं वे अपने सपनों में ही खुश रहे क्योंकि आने वाले लोकसभा,नगर निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस बहुलता के साथ अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि वे जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और धरातल पर काम करना पसन्द करते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम प्रारंभ हो चुका है और अगले छः माह में कांग्रेस उत्तराखंड में मजबूती के साथ उभर कर सबके सामने आयेगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का इस भाजपा की सरकार में लगातार अहित हो रहा है।पुरानी पेंशन ना देकर भाजपा सरकारी कर्मचारियों को छलने का काम कर रही है।व्यापारी भाजपा की इस सरकार में त्रस्त हैं।जिसका जवाब युवा,सरकारी कर्मचारी,आम जनमानस,व्यापारी वर्ग आने वाले चुनावों में सत्ता से बेदखल करके भाजपा को देगा।

पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और प्रदेश अध्यक्ष के हर फैसले के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज करन माहरा के नेतृत्व में मजबूत होती जा रही है, और आगामी होने वाले समस्त चुनावों में कांग्रेस पार्टी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और अपना परचम लहरायेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ताड़ीखेत गोपाल सिंह देव,जिला पंचायत सदस्य चन्द सिंह बिष्ट,विजय तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी दीप कर्नाटक,असलम खान, भूपेन्द्र भोज,अमर बोरा,दीपक पोखरिया, हिमांशु बिष्ट,रोहित शैली,सागर पाण्डेय,हेम जोशी, गोविन्द प्रसाद,पंकज कुमार,मयंक,पंकज गुरूरानी,अशोक सिंह,गोलू सतवाल,प्रधान गौरव काण्डपाल,रमेश भाकुनी,गोपाल तिवारी,हसन, हिमांशु कनवाल, अभिषेक बनौला,पंकज कनवाल,रमेश जोशी, राहुल सिंह कनवाल, भूपेन्द्र अधिकारी, राजेश सिंह बिष्ट, हेमन्त बिष्ट, त्रिभुवन महर,अमन कनवाल,राजेश अल्मिया,राकेश बिष्ट,अमित गोस्वामी,अजय फर्तयाल,अशोक पाण्डेय,सुधीर,भगवत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवार के राकेश पन्त ने की।संचालन एन एस यू आइ के राष्ट्रीय कार्डिनेटर गोपाल भट्ट ने किया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago