• Thu. Feb 12th, 2026

अल्मोड़ा: नगर निगम के चुनाव में पराजय को लेकर कांग्रेस का आत्म चिन्तन

आज दिनांक 28 दिसंबर 2024 को जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, बैठक में नगर निगम के चुनाव में पराजय को लेकर आत्म चिन्तन किया गया, बैठक को भूपेन्द्र सिंह भोज जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में संपन्न चुनावों को लेकर कहा कि नगर निगम में कांग्रेस की हार जरूर हुई है लेकिन कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है और नगर पालिका व नगर पंचायत में कांग्रेस की प्रदेश में 60 प्रतिशत सीटों में जीत हुई है , और आने वाले समस्त चुनावों में कांग्रेस अपना परचम लहरायेगी बैठक को माननीय विधायक मनोज तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम को छोड़कर नगर पालिका व नगर पंचायत में अधिकतर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं साथ ही कहा है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित है और भाजपा ने सत्ता के आड़ में धन बल व प्रशासन को दबाव में लेकर अपने पक्ष में चुनाव को कराने का काम किया है निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि हार जीत लगी रहती है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह से चुनाव लड़ा है और लड़वाया है और आगे भी लड़ाएंगे और आने वाले पंचायत व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत से जीतेगी बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज व संचालन नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।
[बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, माननीय विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एड केवल सती, पूर्व अध्यक्ष अल्मोड़ा अर्बन कॉपरेटिव बैंक आनन्द बगडवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी दीपा साह, पूरन रौतेला आनंद विष्ट, गीता मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष दुग्ध संघ दीप डांगी, शरद साह, संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी दिवान सतवाल, अख्तर हुसैन, जगदीश तिवारी, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, राधा टम्टा मनोज वर्मा, बी के पांडे,निर्मल रावत बनसंजू सिंह तारा तिवारी हिमांशु मेहता, रोहित रौतेला आदि उपस्थित थे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *