अल्मोड़ा: कोंग्रेसियों ने प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूँककर उन्हें बर्खास्त व गुन्डा एक्ट लगाकर गिरफ्तार करने की मांग उठाई, नेताओ ने दी कड़ी प्रतिक्रियाएँ, देखिये

उत्तराखण्ड के वित्त एंव संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल द्वारा नेशनल हाइवे में सड़क के बीचों-बीच आम गरीब व्यक्ति को गालियों के साथ सड़क छाप गुन्डे की तरह पीटने की हरकत उत्तराखण्ड को शर्मसार करने की बड़ी घटना हैं- भूपेन्द्र सिंह भोज


अल्मोड़ा- चौघानपाटा में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने विगत दिवस राष्ट्रीय राज मार्ग ऋषिकेश में अपनी विधानसभा के व्यक्ति की समस्याओं को दूर करने के बजाय प्रदेश के वित्त एंव संसदीय कार्य मंत्री द्वारा बीच सड़क में ही अपनी विधानसभा के मजबूर व्यक्ति को दौड़ा-दौड़ाकर मारने की घटना ने पूरे उत्तराखण्ड की जनता और देवभूमि की संस्कृति को अपनी सड़क छाप गुन्डा छवि से शर्मसार कर दिया हैं।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मंत्रीमंडल से सड़क छाप गुन्डा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने एंव सड़क के बीचों- बीच अराजकता एंव जनता में भय और आंतक की घटना करने वाले मंत्री के ऊपर गुन्डा एक्ट लगाकर गिरफ्तार करके कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की माँग की।

वित्त एंव संसदीय कार्य मंत्री के महत्वपूर्ण पद से गुन्डाछाप व्यक्ति को शीघ्र बर्खास्त करें मुख्यमंत्री- त्रिलोचन जोशी


जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल पहले भी विवादों में रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा के भीतर गुपचुप नियुक्तियों में भी मंत्री का बड़ा हाथ रहा हैं। विगत दिवस मंत्री द्वारा अपनी विधानसभा के गरीब मजलूम व्यक्ति की गुहार को सुनने के बजाय उसकी राष्ट्रीय राजमार्ग में बलवा करने की जो दहशत पैदा की थी वह वीडियो में रोंगटे खड़े करने वाली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तत्काल मंत्रीमंडल से गुन्डाछाप मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए वरना मंत्री के बाद संसदीय कार्यमंत्री का महत्वपूर्ण जिम्मा हैं। ऎसे गुन्डाछाप मंत्री विधानसभा के भीतर किसी भी विधायक के ऊपर जवाब-सलाह में भी मारपीट की बड़ी घटना की पुनरावृत्ति कर सकता हैं। राज्य के एक मंत्री द्वारा स्वयं ऎसी घटना पॆदा करके राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाकर मुख्यमंत्री की कार्यशॆली पर बडा़ काला धब्बा लगा दिया हैं।

पुष्कर सिंह धामी में जनता के प्रति जरा सी भी इज्जत बची है तो वे अविलंब अपने इस बागड़ बिल्ले मंत्री को पद से हटाए -बिटटू कर्नाटक

वहीं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वयं को धाकड़ धामी की उपाधि से सुशोभित करने वाले मुख्यमंत्री के केबिनेट मंत्री अग्रवाल ने सत्ता के मद में चूर होकर राह पर चल रहे एक निर्दोष व्यक्ति को ऋषिकेश की सड़क पर बेरहमी से पीटा और साथ ही अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिस के सिपाही से भी पिटवाया।यह साफ तौर पर प्रदर्शित करता है कि भाजपा के नेताओं पर ताकत का नशा कुछ इस कदर चढ़ गया है कि वे स्वयं को सर्वे सर्वा समझने लगे है और जनता को कीड़े मकोड़ों से भी बदतर समझ रहे है।


कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला जिला उपाध्यक्ष जया जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, विनोद वॆष्णव, शहजाद कश्मीरी, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, भॆसियाछाना ब्लाँक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक पाण्डेय, देवेन्द्र धॊनी, महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, जिला मंत्री रोहित रौतेला, राजेन्द्र बोरा, सुनील कर्नाटक, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, नगर महामंत्री ( संगठन) वॆभव पाण्डेय, प्रदेश सॊशल प्रकोष्ठ महासचिव शरद चन्द्र साह, नगर उपाध्यक्ष कार्तिक साह, एन डी पाण्डेय, महेश चन्द्र आर्या, अम्बीराम, शहाबुद्दीन, अमरनाथ सिंह रावत, मनोज बिष्ट,नवल बिष्ट , गोविन्द प्रसाद, अमित बिष्ट, संजीव कर्मयाल, परितोष जोशी, सुनील कठायत, उमेश गुरूरानी, बाला रावत, मंयक बिष्ट, वकुल साह, मनीष पवार, विरेन्द्र रॊतेला, देवेन्द्र कनवाल सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

3 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

12 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago