अल्मोड़ा: कांग्रेस की जड़ें मजबूत हैं, हमें बस अपने बुनियादी विचारों को आज की पीढ़ी तक पहुंचा कर इन्हें समझाना है: डा. शुक्ला
आज कांग्रेस जिला कार्यालय में कांग्रेस विचार विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा जया शुक्ला का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा आगमन पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता व बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया गया।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह ऐंठानी जी ने की..
गोष्ठी में वक्ताओं ने पार्टी की बुनियादी विचारधारा को मजबूती से जनता के बीच ले जाने पर चर्चा की गोष्ठी का संचालन नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी व नगर महामंत्री वैभव पाण्डे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विचार मंच जया शुक्ला जी ने कहा कि कांग्रेस की जड़ें मजबूत हैं, हमें बस अपने बुनियादी विचारों को आज की पीढ़ी तक पहुंचा कर इन्हें समझाना है, जिससे कोई भी अलोकतांत्रिक ताकत जनता को भ्रमित न कर सके। गोष्ठी में अग्निवीर, अंकित हत्याकांड, विपक्ष, के नेताओं पर किये जाने वाले हमले, चीन सीमा पर असंतोष जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। संवाद कार्यक्रम में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, डा मनोज कुमार जोशी वरिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष विचार विभाग, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, मनीष कुमार जोशी, प्रताप सत्याल, हेम पांडे, महेश आर्य , शरद चंद्र साह , मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, सेवादल ध्वजवाहक संजय कांडपाल, नगर महामंत्री वैभव पांडे, छात्रसंघ उपसचिव गौरव सतवाल, अशोक रावत, महिपाल सिंह राजपूत, कृपाल सिंह डसीला, जगदीश पाण्डे पूर्व जिलापंचायत सदस्य, निर्मला कांडपाल, मंजू कांडपाल, सरस्वती रोडिया, अंकित चंद्र , युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ललित सतवाल, राधा टम्टा, पूर्व प्रधानाचार्य हेम चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहें।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....