अल्मोड़ा: महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में किया धरना प्रदर्शन


अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा में महिला कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में स्थानीय चौहानबाटा में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे चौघानपाटा पहुंचे। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

आम आदमी का भरण पोषण करना हो रहा मुश्किल

इस अवसर पर अल्मोड़ा कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर है और दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमत आसमान पहुंच गयी है। पेट्रोल,डीजल,घरेलू गैस सिलेंडर,दवाईयों के मूल्य तो पहले से ही काफी बड़े हुए हैं परन्तु अब भाजपा की इस सरकार में खाद्यान्न, सब्जी, तेल,दाल आदि का मूल्य भी दिन प्रतिदिन इतना बढ़ रहा है कि आम आदमी को अपने परिवार का भरण पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाजार में किसी भी सब्जी का मूल्य आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार में रसोई गैस सिलेंडर आज ग्यारह सौ रूपये से भी अधिक कीमत पर जनता को मिल रहा है जो सीधे तौर पर जनता का शोषण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार में मध्यम एवं गरीब वर्ग के लिए अपने परिवार का गुजर बसर करना नामुमकिन सा हो गया है। अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार में दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तु के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे केन्द्र और राज्य दोनों की भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यदि सरकार अविलम्ब महंगाई में अंकुश लगाकर जनता को राहत देने में नाकाम रहती है तो भाजपा सरकार का सड़क से लेकर सदन तक कड़ा विरोध किया जाएगा।

धरना एवं प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, विधायक मनोज तिवारी,महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह,जिला महामंत्री गीता मेहरा,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती बिष्ट, महामंत्री तारा तिवारी,जिला महामंत्री लीला जोशी,दीपा जोशी,बीना पाण्डे,दीपा गोस्वामी,धीरा तिवारी,प्रदेश सचिव लता तिवारी,पुष्पा पाण्डेय,हेमा तिवारी,राधा तिवारी, नारायण दत्त पाण्डेय, देवेन्द्र बिष्ट,शरद चन्द्र साह,विनोद वैष्णव सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago