Categories: सबसे FAST

कर्नाटक खोला, पाण्डेखोला क्षेत्रों मे जाकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की

आज दिनांक 7 अप्रैल 2024 को अलग अलग टोलियो में लोकसभा चुनावों के मध्य माननीय विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने नगर के अंतर्गत मौहल्ला कर्नाटक खोला, पांडेखोला बस्ती, पांडेखोलापेट्रोल पंप आदि में घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की है, इस अवसर माननीय विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में महंगाई ने कमर तोड़ दी है, युवा रोजगार के तलाश में दर बदर भटक रहे हैं, भाजपा की केंद्र सरकार केवल मन्दिर, मस्जिद की राजनीति कर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है जिसका जवाब अब आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को देश की जनता देगी, इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश सचिव महेश आर्या जिला महामंत्री परितोष जोशी, यूथ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला महामंत्री गीता मेहरा, नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डे, पूर्व छात्रा संघ उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, एडवोकेट महेश चंद्र, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष संजू सिंह कार्तिक साह, गोविन्द मेहरा दानिश खान आदि उपस्थित थे। इधर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राधा विष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यक्रताओं ने मौहल्ला थपलिया में घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की है, इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार के कुटनीतियो के बारे में लोगो को बताया। इस अवसर पर जया जोशी, निर्मला कांडपाल, लीला जोशी , पुष्पा पाण्डे तारा तिवारी, धीरा तिवारी, विद्या देवी, फेमिना खान आदि उपस्थित थे। इधर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महिला प्रदेश संघटक शोभा जोशी के नेतृत्व में महिला सेवादल कांग्रेस कार्यक्रताओं ने मौहल्ला विवेकानंद पूरी करबला, आदि घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है इस अवसर पर कांग्रेस कार्यक्रताओ ने कहा कि आज भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के बजाय शोषण करने में तुली है जिससे महिलाओं, युवाओं में घोर रोष व्याप्त है जिसका जवाब अब देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ मतदान कर देगी इस अवसर पर सरस्वती रोहड़िया, पूनम पांडे, संजू पाण्डे, चंपा कुंवर, अंकिता चौहान, नीलम आर्या, नीमा टम्टा, तनुजा जोशी, विमला देवी, चंद्रा देवी, भगवती देवी, मंजू देवी, भागुली देवी, शारदा देवी, दीपा पांडे, शारदा देवी, ललिता सिराडी आदि उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago