अल्मोड़ा: काँग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे काँग्रेसजन, लोकसभा चुनाव के लिए भरी रणभेरी

प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केन्द्र की मोदी ऒर प्रदेश की धामी सरकार को बताया जनविरोधी सरकार, लोकसभा चुनाव में उत्तराखण्ड से भाजपा की विदाई तय


अल्मोड़ा- जनपद अल्मोड़ा के काँग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन में नन्दादेवी प्राँगण से प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महरा ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तॆयारी के लिए पुरजोर कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश एंव प्रदेश की जनता एक दहशत ऒर हिटलरशाही सरकार के दमन से आजाद होना चाहती हैं।

आज देश के लोकतंत्र को कुचलने के लिए भाजपा आमद हो चुकी हैं। देश के मानवीय मूल्यों को कुचला जा रहा हैं। देश के भीतर भष्ट्राचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं का शोषण जॆसे आये दिन अपराध हो रहे हैं । तानाशाही मोदी सरकार को उखाड़ने के लिए अब समय आ गया हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा संसदीय सीट से विजय का आगाज आरम्भ करने के जिम्मेदारी काँग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधों पर हैं। इसलिए एकजुट होकर बड़े संघर्ष को पार करना हैं।


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य भी केन्द्र की तरह तानाशाही शक्तियाँ के हाथों में चल रही हैं। उत्तराखण्ड की जनता त्रस्त हो चुकी हैं। जनसमस्याओं का पुलिंदा उत्तराखण्ड के भोगोलिक क्षेत्रफल से बड़ा हो चुका हैं। जनता असुरक्षा के भाव में जी रही हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए धामी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखण्ड से काँग्रेस पार्टी अभूतपूर्व प्रदर्शन करके देश में काँग्रेस की सरकार बनेगी।


कार्यक्रम में उपस्थित, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह सम्मेलन जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यक्रताओ को एक नई ऊर्जा देने का काम करेगी, कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आज इस देश की जनता भाजपा सरकार की कुटनीतियो से तंग आ चुकी है आने वाले चुनाओ में इसका जवाब देगी कार्यक्रम में उपस्थित अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज जनता केंद्र व राज्य सरकार की दबनकारी नीतियों से परेशान हो चुकी है जनता अब आने वाले समय में इसका जवाब देने को तैयार बैठी है, कार्यक्रम में उपस्थित उपनेता सदन भुवन काफड़ी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में हर किसी क्षेत्र में भ्रस्टाचार व्याप्त हैं, हर नौजवान की भाजपा नीतियों से परेशान हो गए हैं, कार्यक्रम में उपस्थित हल्द्वानी विधायक सुमित हरदयेश ने कहा कि सबसे ज्यादा दमन आज हुआ है तो युवाओं का हुआ है कार्यक्रम में उपस्थित विधायक मदन विष्ट ने कहा कि आज भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करती हैं और वोट देने तक उनका उपयोग करती है, कार्यक्रम में उपस्थित निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास, विकास का इतिहास है, कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के कथनी व करनी में अन्तर से जनता उग चुकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज व संचालन नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी किया।

कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारियों व ब्लाक अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम में, प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, खटीमा विधायक भुवन काफड़ी, विधायक मदन विष्ट, हल्द्वानी विधायक सुमित हदयेश निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी के अलावा पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार, कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत भैसोड़ा रानीखेत जिलाध्यक्ष दीपक किरौला एस सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महिला जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, सेवादल महिला प्रदेश जया जोशी, रानीखेत जिलाध्यक्ष गीता पावर रचना रावत, नेहा शाह मेहरा बसंती डोरियाल तारा मेहरा निर्मला कांडपाल अध्यक्ष शोभा जोशी, संगठन दुग्ध संघ प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी दीवान महामंत्री त्रिलोचन जोशी दीवान भैसोड़ा खजान गुड्डू, देवेन्द्र विष्ट तारु तिवारी, महेश आर्या परितोष जोशी दान सिंह नेगी रमेश भाकुनी दीवान सतवाल जमन सिंह विष्ट मनोज सनवाल हर्ष कनवाल अमर विष्ट दिनेश पिलख्वाल निर्मल रावत ललित सतवाल, दीपक कुमार एन डी कांडपाल पूरन सुयाल विक्रम विष्ट तारा चंद्र साह शरद शाह दीपा साह कुंदन भंडारी पवन मेहरा अवनी अवस्थी महेंद्र मेर सुनील कर्नाटक के साथ साथ समस्त ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago