अल्मोड़ा: राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर हुए हमले की कांग्रेसियों ने की कठोर कार्यवाही की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चौघानपाटा तिराहे पर इकट्ठा होकर असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर हुए हमले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस न्याय जोड़ो यात्रा को हर राज्य में मिल रहे असीम प्यार और समर्थन से भाजपा घबरा गई है..
बीजेपी के कार्यकर्ता न्याय जोड़ो यात्रा से घबरा गए हैं और अपने आकाओं के इशारों पर यात्रा में हिंसक व्यवधान डाल रहे हैं, उनकी मंशा यात्रा को बाधित करने की है, और असम के मुख्यमंत्री का खुला संरक्षण इन अराजक तत्वों को प्राप्त है..
जिला अध्यक्ष भोज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा जन जन की आवाज है और इसे कोई शक्ति नहीं रोक सकती है.. बीजेपी के मंसूबे सफल नहीं होंगे..तमाम विरोधों के बाद भी ये यात्रा अनवरत चलती रहेगी..
कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, तारा तिवारी, सहबुद्दीन, शरद साह, ललित सतवाल, राजेंद्र बोरा, रोहित रौतेला, अभिषेक तिवारी, नितिन रावत, अमित बिष्ट, निर्मल रावत, अख्तर हुसैन, वीरेंद्र सिंह रौतेला, अमर बिष्ट, मोहन देवली, मनोज जोशी, गीता मेहरा, वीरेंद्र बंगारी, विपुल कार्की, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, कार्तिक साह आदि मौजूद रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....