अल्मोड़ा : महिलाओं के अपमानजनक बयान के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारीलाल साहू द्वारा दिया गया आपत्तिजनक बयान—“बिहार में लड़कियां बीस से पच्चीस हजार रुपये में मिल जाती हैं”—को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा आक्रोश जताया है। इस बयान को महिला समाज की गरिमा पर सीधा हमला बताते हुए आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या और गिर्धर साहू का पुतला दहन कर जोरदार विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उनके नेताओं और परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की घृणित मानसिकता पनप रही है। गिर्धर साहू का यह बयान पूरे महिला समाज का अपमान है। भाजपा सरकार की चुप्पी यह साबित करती है कि वह इस मानसिकता का मौन समर्थन कर रही है। उन्होंने मांग की कि मंत्री रेखा आर्या तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भाजपा नेतृत्व स्पष्ट करे कि वह इस बयान से सहमत है या नहीं।विधायक मनोज तिवारी ने इस बयान को ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारों पर करारा तमाचा बताते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में गहरा अंतर है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 hour ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

9 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

22 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago