Categories: सबसे FAST

Almora कांग्रेस का एक दिवसीय संगठन श्रजन-निर्माण सहयोगी प्रशिक्षण कार्यशाला, सैकड़ों महिला सेवादल कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा के शिखर होटल में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में कांग्रेस सेवादल की महिला विंग का एक दिवसीय संगठन श्रजन-निर्माण सहयोगी प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा शोभा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

जिसमें कुंमाऊ मंडल के विभिन्न जनपदों से आई हुई सैकड़ों महिला सेवादल की कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव विष्णु शर्मा तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं कुमाऊँ-मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल से कांग्रेस सेवादल की विभिन्न कवायदों,संगठन श्रजन निर्माण, कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस का संक्षिप्त ऐतिहासिक परिचय, देश की आजादी में कांग्रेस सेवादल तथा कांग्रेस की भूमिका, कांग्रेस ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी, ध्वज वंदन की विधि, ध्वज स्थल की संरचना आदि, सत्ता लोलुप तथा फिरकापरस्त विभिन्न राजनीतिक दलों तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों में अंतर सहित कई नये बदलाव व कार्यक्रमों के बारे में प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया।

बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की निरंतरता पूरे प्रदेश में आने वाले निकट भविष्य में तीव्र गति से बढ़ाई जायेगी। शिविर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी द्वारा शोभा जोशी की अध्यक्षता एवं कुमाऊँ-मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल के संचालन में आयोजित ध्वजवंदन कार्यक्रम में कांग्रेस ध्वज फहराकर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया और कांग्रेस के अति महत्वपूर्ण संगठन सेवादल की भूमिका की सराहना की तथा फिरकापरस्त ताकतों व भारत की सामाजिक एकता को कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहने का संदेश दिया। तत्पश्चात सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में पूरे प्रशिक्षण व कार्यशाला में उपस्थित रहे पूर्व विधानसभाध्यक्ष अध्यक्ष व गांधीवादी बरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने कांग्रेस की स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किए बलिदान व संघर्ष की याद दिलाते हुए वर्तमान समय में देश को बांटने तथा देश के लोगों को जाति-धर्म के नाम पर लड़ाने वाली ताकतों की साजिशों से सतर्क रहकर डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि व सेवादल के बरिष्ठ अधिकारियों एवं सम्मानित कांग्रेस नेताओं के हाथों सभी प्रशिक्षण प्राप्त महिला सेवादल कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र दिए गये।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रदेश प्रशिक्षक लावण्य पंत, महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष दीपा सिंह महानगर अध्यक्ष राशि बनकोटी, महानगर उपाध्यक्ष रेनू देवी, जिला उपाध्यक्ष सरस्वती रोड़िया,सेवादल के जिला मुख्य संगठक दिनेश नेगी, प्रदेश सचिव महेश आर्य, बरिष्ठ सेवादली पारितोष जोशी, बरिष्ठ कांग्रेस के दिवान सिंह सतवाल, एन.डी.पांडे, पार्षद मधु बिष्ट, निर्मला कांडपाल,किरन आर्या, हंसा पांडे,कोमल आर्या,आनंदी देवी,अदिति सिंह, सुजाता बनकोटी आदि सहित सैकड़ों महिला सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago