Almora: लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम को हटाने की मांग को लेकर पार्षद अमित शाह मोनू ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
अल्मोड़ा-नगर निगम पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू के नेतृत्व में पार्षदों एवं स्थानीय लोगों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम सड़क के सुधारीकरण का कार्य पूर्ण होने को है।सभी के प्रयासों से यह सड़क काफी बेहतरीन हो गई है जिसके लिए स्थानीय जनता जिला प्रशासन एवं सरकार का धन्यवाद देती है। यहां पर गैस गोदाम एवं विद्युत विभाग का सब स्टेशन भी आसपास स्थित है जिससे यहां पर आबादी क्षेत्र होने के कारण खतरा बना रहता है।गैस गोदाम घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जनहित को देखते हुए इस गैस गोदाम को घनी आबादी वाले क्षेत्र से दूर कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करेंगे।इसके साथ ही कहा गया कि जब तक गैस गोदाम स्थानांतरित नहीं होता है तब तक गैस गोदाम सड़क में बड़े ट्रकों की आवाजाही में रोक लगे।कहा गया कि यह छोटा लिंक मार्ग है यहां पर गैस के बड़े ट्रकों के जाने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है या दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। ज्ञापन देने वालों वालों में नगर निगम पार्षद अमित साह मोनू,अभिषेक जोशी,ज्योति साह सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी,हर्षवर्धन तिवारी, नामित जोशी,हेमंत कुमार पांडे एवं अभिजीत तिवारी दीप जोशी आदि शामिल रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....