Almora लिखित आश्वासन के बाद पार्षदों ने धरना किया स्थगित

अल्मोड़ा अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम पार्षद पिछले तीन दिनों से निगम परिसर में धरने पर बैठे थे।

 

धरने के तीसरे दिन नगर निगम मेयर अजय वर्मा द्वारा पार्षदों के धरना के बीच जाकर उनकी दोनों मांगों पर पार्षदों को लिखित आश्वासन दिया गया। उन्होंने बताया कि पार्षदों की पहली मांग पर जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक नगर निगम में मौजूद रहें। साथ ही एक माह के भीतर नगर आयुक्त की नियमित नियुक्ति पूरी की जाएगी।

 

वहीं पार्षदों की के अनुसार नगर निगम ने 1 दिसंबर को बंदर पकड़ने से संबंधित कोटेशन जारी कर दिया है और इस माह के अंत तक पकड़ने का काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।

 

पार्षद वैभव पांडे ने बताया कि पार्षदों ने अपना धरना अभी समाप्त नहीं स्थगित किया है। पार्षदों का कहना है कि यदि ये मांगे समय सीमा में पूरी नहीं होती हैं तो इस बार जनता को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

इस धरना कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप चंद्र आर्य, कुलदीप मेर, वैभव पांडे, रोहित कार्की, चंचल दुर्गापाल, मधु बिष्ट, गुंजन सिंह चम्याल, दीपक कुमार, हेमचंद तिवारी, जानकी पांडे, अनूप भारती, नवीन चंद्र आर्य, राधा मटियानी, तुलसी देवी, मुकेश कुमार डैनी, भूपेंद्र जोशी, रीना टम्टा, इंतिक्वाब आलम कुरैशी, गीता बिष्ट, कमला किरौला सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago