सिलेंडर से भरा ट्रक नदी में गिरा, दो की मौत
अल्मोड़ा में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। अब जिले के सेराघाट क्षेत्र से दु:खद खबर सामने आई है। यहां सिलेंडर से लदा ट्रक अचानक नदी में गिर गया। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
सेराघाट क्षेत्र में सिलेंडर से लदा एक ट्रक नदी में गिर गया।घटना देर शाम शुक्रवार की बताई जा रही है । इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एलपीजी सिलेंडर लेकर हल्द्वानी से बेरीनाग की ओर जा रहा ट्रक संख्या- UK 04 CB-3110 अल्मोड़ा-सेराघाट मोटर मार्ग में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया। ट्रक में लदे सभी सिलेंडर खाई व नदी में बिखर गए।
सूचना मिलते ही धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। खाई में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था मे पड़े थे। आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से दोनों को सीएचसी धौलछीना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र प्रवीन सिंह, निवासी कर्मी थाना कपकोट, बागेश्वर के रूप में हुई है। कंडक्टर की पहचान नहीं हो सकी है। कंडक्टर की शिनाख्त के प्रयास जारी है। हादसे की वजह मालूम नहीं चल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....