अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने बरामद की 15 पेटी अवैध शराब, एक गिरफ्तार

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा  द्वारा  ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु एस0ओ0जी0/एएनटीएफ टीम व  समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री व भण्डारण पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।
अभियुक्त त्रिलोक सिंह के घर से 15 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद
कल 9 जनवरी  को थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ चैकिंग/छापेमारी के दौरान सुरागरसी-पतारसी व ठोस सूचना संकलन कर ग्राम ध्याड़ी दन्या अभियुक्त त्रिलोक सिंह के घर से 15 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद  होने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।  मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा अवैध शराब को अपने घर पर स्टोर कर रखा गया था, जिसे वह लोगों को बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना चाहता था। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम त्रिलोक सिंह, उम्र- 49 वर्ष पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम ध्याड़ी  लीसा डिपो के पास, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा, जिससे 15 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद हुई हैं। (24 बोतल, 48 अद्धे व 528 पव्वे विभिन्न ब्राण्ड अग्रेजी शराब) जिसकी कीमत-  100000/- एक लाख रुपये आँकी गयी हैं
पुलिस टीम
  पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार, हेड का0 सुरेन्द्र नेगी, थाना दन्या, म0हेड का0 सुशीला राणा, थाना दन्या, का0 ललित मोहन, डायल 112 शामिल रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 hour ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago