अल्मोड़ा दर्पण संस्था एसडीजी गोल कीपर के अचीवर अवार्ड से हुआ सम्मानित

पिछले 12 सालों से पहाड़ की महिलाओं और युवाओं को कर रहा जागरूक

उत्तराखंड। सीपीपीजी, नियोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार की तरफ से वर्ष 2022_2023 के एसडीजी 16(शांति, न्याय और सशक्त संस्थाओं) में अल्मोड़ा के दर्पण संस्था को एसडीजी गोल कीपर के एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

महिलाओं और युवाओं को सशक्त भारत के निर्माण में प्रेरित करने के लिए संस्था के समर्पण और प्रतिबद्धता से समाज में सार्थक परिवर्तन लाने की पहल पर ये पुरस्कार दर्पण संस्था को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा दिया जाएगा। संस्था की सचिव विभु कृष्णा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि विगत 12 वर्षो से संस्था उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में नुक्कड़, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, कौशल एवं क्षमता विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रम साथ ही महोत्सव ,उत्सव के जरिए पहाड़ की महिलाओं और युवाओं को जागरूक करने के साथ ही उनको स्वरोजगार की तरफ जोड़ रही है। इसके साथ ही मीडिया और सफल लोगो, कार्यों और योजनाओं को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए लोगो को प्रेरित कर रही है। इसके लिए पूरी टीम, प्रशासन और लोगो के सहयोग को श्रेय दिया ।

2011 से लगातार कर रही कार्य

संस्था ने 2011 में कुछ युवाओं के साथ कार्य करना शुरू किया धीरे धीरे गोष्ठियों, कार्यशालयों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, स्कूली बच्चों, युवाओं के मंगल दल को स्वरोजगार की तरफ प्रेरित किया। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग के सहयोग से संस्था अल्मोड़ा जिले ताड़ीखेत, भिकियासैंन साथ ही बागेश्वर के तीनों ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्यों को सतत विकास के लक्ष्यों की उल्लेखनीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए प्रेरित करने का काम किया है। संस्था इससे पूर्व स्वक्षता अभियान में भी राज्य पुरुस्कार से सम्मानित की जा चुकी है जो भारत सरकार के स्वछता भारत अभियान का हिस्सा था।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago