देहू पिया मोहे द्वि वरदाना…हठी कैकयी ने राम को भेजा वनवास

घटते पारे के साथ बढ़ते रहे दर्शक


अल्मोड़ा। रामलीला के चतुर्थ दिवस नन्दा देवी में राम को वनवास हुआ। चतुर्थ दिवस का मुख्य आकर्षण राजा दशरथ – कैकयी संवाद रहा। दशरथ का पात्र वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट ने और कैकयी का पात्र कु. पूजा ने निभाया।

ठंड के बावजूद देर रात तक राम भक्त लीला देखने को डटे रहे। पात्रों के शानदार अभिनय और गायन पर दर्शकों ने तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया।

मंथरा के बहकावे में आकर कैकयी ने राजा दशरथ से राम को 14 साल का वनवास और भरत को अयोध्या का राजा बनाया।

कोप भवन में बैठी कैकयी को मनाने जब अयोध्या के राज दशरथ पहुंचे तो उनकी रानी ने उनको युद्ध भूमि के वचनों की याद दिलाते हुए दो वर मांगे। उन्होंने राजा से कहा कि देहू पिया मोहे द्वि वरदाना। तो राजा दशरथ ने रघुकुल की परंपरा का वास्ता देते हुए कहा कि राजा दषरथ हमने ना बोले झूठ पटल जाए ये मही सारी।

कैकयी ने अपने बेटे भरत के लिए राजपाठ मांग और राजा राम को 14 साल का वनवास मांगा। राजा दशरथ ने अपने वचनों को पूरा किया। राम पात्र हर्ष जोशी ने, लक्ष्मण का अभिनव मेहरा, सीता को किरन परगांई, मंथरा को तुषार जोशी, कौशल्या कु0 प्रेरणा काण्डपाल ने , सुमित्रा कु0 दीक्षा हर्बोला ने निभाया।

इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुल्दीप मेर, सचिव व सभाषद अर्जुन बिष्ट, पारितोश जोषी, निदेशक गणेश मेर आदि मौजूद थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago