अल्मोड़ा में पकड़ा गया अब तक की सबसे बड़ा कच्ची शराब का जखीरा

भाइयों ने ऑनलाइन सीखी कच्ची शराब बनाने की तकनीक

एसएसपी अल्मोड़ा के कमान संभालते ही नशे पर वार लगातार

देघाट पुलिस ने औचक चेंकिग के दौरान पकड़ा कच्ची शराब का जखीरा, जनपद में अब तक की कच्ची शराब की सबसे बड़ी खेप,

यूट्यूब से सीखकर दो सगे भाई बना रहे थे कच्ची शराब, 23 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद, लगभग 420 लीटर कच्चा लहन मौके पर किया नष्ट

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त सीओ/प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।


सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में रविवार 7 जनवरी 2024 को थाना देघाट पुलिस द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ग्राम फोटीकुआं में औचक चेंकिग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध रूप से कच्ची शराब व शराब बनाने की भट्टी मय उपकरणों के साथ पकड़ा गया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर एक व्यक्ति फरार हो गया। देघाट पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 23 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये व कुल 28 टिन (लगभग 420 लीटर) कच्चा लहन बरामद होने पर मौके पर ही नष्ट किया गया।

कच्ची शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्त पूरन सिंह को गिरफ्तार कर उसके व फरार अभियुक्त पान सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी ग्राम फोटीकुआं देघाट अल्मोड़ा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना देघाट में एफ0आई0आर0 पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई ।
मामले में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी ने बताया कि दोनों अभियुक्त सगे भाई है, दोनों ने यूट्यूब से कच्ची शराब बनाना सीखा था, जिनका उद्देश्य कच्ची शराब को आस-पास के गाँवों में बेचकर लाभ अर्जित करना था । देघाट पुलिस की औचक चेंकिग के दौरान पूरन सिंह गिरफ्त में आया और दूसरा अभियुक्त पान सिंह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है ।


गिरफ्तार अभियुक्त पूरन सिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र सोबन सिंह ग्राम फोटीकुआं देघाट अल्मोड़ा का निवासी है। जिससे 23 लीटर कच्ची शराब मय उपकरण बरामद किया गया।
व कुल 28 टीन में लगभग 420 लीटर कच्ची शराब बनाने का लहन नष्ट किया गया ।


पुलिस टीम में उप निरीक्षक जीवन सिंह सामंत, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज पांडे, कांस्टेबल उपेंद्र यादव और कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

2 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

13 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

13 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago