कानि० देवेन्द्र सिंह भण्डारी का सड़क दुर्घटना में निधन, पुलिस परिवार में व्याप्त शोक

जनपद अल्मोड़ा के थाना भतरौजखान में नियुक्त कानि० देवेन्द्र सिंह भण्डारी जो मूल रुप से ग्राम रैस चोपता जनपद चमोली के निवासी थे, इनका कल दिनांक 08/05/2024 की रात्रि को ड्यूटी से वापस लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया हैं। जिससे पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। पुलिस विभाग में वर्ष 2002 में आरक्षी के पद में भर्ती होने के उपरान्त आरक्षी द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया।

पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा, विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा, अशोक कुमार धनकड़प्रभारी निरीक्षक रानीखेत, श्री मदन मोहन जोशी, थानाध्यक्ष भतरौजखान, श्री कुन्दन सिंह रौतेला, एसओजी प्रभारी सहित अल्मोड़ा पुलिस बल द्वारा दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र, पुष्पाजंलि अर्पित कर नम आखों से श्रद्धाजंलि दी गई व उनके परिवारजनों को दुःख इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

तत्पश्चात सेरिमोनियल गार्दद्वारा शोक सलामी देकर दिवंगत जवान को अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी अल्मोड़ा सहित अल्मोड़ पुलिस बल ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दाह संस्कार/ अंत्येष्टि हेतु गृह क्षेत्र भेजा गया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago